बहराइच में रुपईडीहा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने भारत-नेपाल सीमा पर 10 लाख रुपये की स्मैक के साथ 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।
Prime News Network
2026-10-29 16:26:12
NPPA के निर्देश के बाद कैंसर की कई दवाओं की कीमतों में भारी कटौती की गई है। नई अधिकतम खुदरा कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी, जिससे मरीजों का दवा खर्च कम हो सकता है।
2026-10-28 16:51:53
बिहार के सुपौल में लौकहा पुलिस ने बरुआरी गांव में छापेमारी कर आरोपितों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में कोडीन सिरप, स्मैक, शराब, नकदी, कारतूस और लोडेड पिस्टल बरामद हुई।
2026-10-28 14:33:36
चंडीगढ़ पुलिस ने एंटी-ड्रग अभियान के तहत 173 FIR दर्ज कर 213 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि 879 लोगों को एहतियातन हिरासत में लिया गया।
2026-10-27 09:59:38
झालावाड़ में कोतवाली थाना पुलिस ने रईस कुरैशी को 7 ग्राम 986 मिलीग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तस्करी नेटवर्क की जांच की जा रही है।
2026-10-25 13:36:32
मथुरा के महावन क्षेत्र में बिना लाइसेंस चल रहे मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग ने छापा मारकर 46 हजार रुपये की दवाएं सीज कीं। दो दवाओं के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
2026-10-24 16:04:05
सहारनपुर पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा के तहत अमित उर्फ अनित को PIT-NDPS एक्ट में निरुद्ध कर जिला कारागार भेजा है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
2026-10-24 15:56:47
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ड्रग्स से जुड़ी टिप्पणी पर पलटवार करते हुए पिछली अकाली दल-BJP सरकार के कार्यकाल पर सवाल उठाए।
2026-10-23 17:51:48
CDSCO ने सितंबर 2026 में 330 दवा सैंपल गुणवत्ता जांच में फेल पाए, जबकि दिल्ली में एक नकली दवा की पहचान की गई।
2026-10-23 15:39:56
एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में सीबीआई जांच शुरू हो चुकी है और पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।
2026-10-22 08:17:35
नशा-विरोधी कार्यकर्ता परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच अब CBI के पास आ गई है। चंडीगढ़ ब्रांच ने केस दर्ज कर मानसा में रिकॉर्ड और दस्तावेज कब्जे में ले लिए हैं।
2026-10-21 15:01:36
नई दिल्ली में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 31 दिसंबर, 2029 तक भारत को नशा-मुक्त बनाने का लक्ष्य दोहराया।
2026-10-21 13:04:53
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लुधियाना में विजयादशमी उत्सव में हिस्सा लिया और ड्रग्स के प्रतीक रावण का दहन किया। उन्होंने 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को नशा मुक्त बनाने का संकल्प दोहराया।
2026-10-21 09:42:17
पंजाब सीएम भगवंत मान ने अमित शाह के ड्रग्स मुक्त पंजाब के बयान पर पलटवार किया है। मान ने कहा कि चुनाव आते ही गृह मंत्री को पंजाब की चिंता सताने लगी है।
2026-10-20 19:22:01
नागपुर में आरएसएस के शताब्दी विजयादशमी उत्सव पर मोहन भागवत ने हिमालयी क्षेत्र के असंतुलित विकास पर चिंता जताई। साथ ही सनातन दृष्टिकोण, सोशल मीडिया नियंत्रण और नशामुक्ति पर जोर दिया।
2026-10-20 14:28:03
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा में 11 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का अनावरण कर पाटनी तिराहे का नाम हनुमान चौक करने की घोषणा की। नशामुक्ति दौड़ में युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
2026-10-18 19:29:35
बिहार के औरंगाबाद में टाइल्स गोदाम की आड़ में गांजा तस्करी का खुलासा हुआ। संयुक्त छापेमारी में 2 क्विंटल 25 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई है।
2026-10-17 11:18:16
पंजाब के मानसा में नशा-विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह उर्फ झोटा की हत्या के बाद गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। मंत्रालय ने नशे के खिलाफ कार्रवाई का ब्योरा भी मांगा।
2026-10-16 20:31:35
राजस्थान के डूंगरपुर में ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत पुलिस ने वासुआ गांव में गांजे की अवैध खेती पकड़ी। कार्रवाई में 25.345 किलो हरा गांजा जब्त कर 62 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
2026-10-16 16:19:55
राजस्थान के सिरोही जिले में पुलिस ने अवैध गांजे की खेती के खिलाफ कार्रवाई कर 2950.84 किलोग्राम पौधे जब्त किए हैं। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत पांच केस दर्ज किए गए हैं।
2026-10-16 16:00:55